{"_id":"69162d489be6c714800a6b4d","slug":"siddharthnagar-news-farmers-protest-against-proposed-chakbandi-in-meeting-say-narajgi-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-148091-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बैठक में किसानों ने किया प्रस्तावित चकबंदी का विरोध, जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बैठक में किसानों ने किया प्रस्तावित चकबंदी का विरोध, जताई नाराजगी
Fri, 14 Nov 2025 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 14 Nov 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
- एडीएम, एएसपी और सीओ ने ग्रामीणों संग की बैठक
भनवापुर। क्षेत्र के राजपुर गांव में प्रस्तावित चकबंदी कार्य को लेकर बृहस्पतिवार को प्रशासनिक टीम और किसानों के साथ बैठक हुई। इस में किसानों चकबंदी का विरोध किया और कहा कि वर्तमान समय में चकबंदी होने से फसल को नुकसान होगा।
जानकारी के अनुसार एडीएम न्यायिक ज्ञान प्रकाश यादव, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार, सीओ इटवा शुभेंदु सिंह और तहसीलदार रविकुमार गांव पहुंचे और ग्रामीणों के साथ बैठक की। इस दौरान किसानों ने चकबंदी के समय पर कड़ा विरोध जताते हुए कहा कि उनकी धान की फसल अभी खेतों में खड़ी है, वहीं लाही और आलू जैसी रबी फसलों की बुवाई भी हो चुकी है। किसानों का कहना था कि अगर इस समय जबरन चकबंदी कराई गई तो उनकी मेहनत और फसल दोनों बर्बाद हो जाएगी। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वे कई वर्षों से चकबंदी की मांग करते आ रहे हैं पर अब जब कार्य शुरू हो रहा है तो चकबंदी की जा रही है। उन्होंने सीओ पर वसूली का आरोप लगाया।
गांव में चकबंदी उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में कराई जा रही है, लेकिन ग्रामीण इसमें अपेक्षित सहयोग नहीं कर रहे हैं। किसानों द्वारा लगाए गए वसूली के आरोपों पर उन्होंने कहा कि उन्हें इस संबंध में अभी तक कोई शिकायत लिखित या मौखिक रूप से नहीं दी गई है। चक निर्माण कार्य होने के बाद जब अब कब्जा परिवर्तन करने का समय आया है तो इस तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं। यदि शिकायत लिखित रूप में दी जाती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
- ज्ञान प्रकाश यादव, एडीएम न्यायिक
-- -- -- --