फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Events from Ram's birth to the killing of Tataka were staged

Siddharthnagar News: रामजन्म से ताड़का वध तक के प्रसंगों का किया मंचन

Wed, 08 Oct 2025 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 08 Oct 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Events from Ram's birth to the killing of Tataka were staged
नगरपंचायत बढनी चाफा मुख्य बाजार में रामदीन जूनियर हाईस्कूल के परिसर में रामलीला कार्यक्रम का मं
भवानीगंज। नगर पंचायत बढ़नी चाफा मुख्य बाजार में रामदीन जूनियर हाईस्कूल के परिसर में रामलीला का मंचन किया जा रहा है। दूसरे दिन मंगलवार की रात रामजन्म से ताड़का वध तक के प्रसंगों का मंचन किया गया। मंचन की शुरुआत मंगलाचरण और श्रीराम जन्मोत्सव के अद्भुत दृश्य से हुई, जिसमें कलाकारों ने भगवान राम के जन्म की आनंदमयी झांकी प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

बाल्यकाल के प्रसंगों में राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न की शिक्षा दीक्षा तथा ऋषि विश्वामित्र के संग वनगमन का दृश्य अत्यंत आकर्षक रहा। जब मंच पर राम ने ताड़का का वध किया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। राम-लक्ष्मण की भूमिका में स्थानीय छोटे कलाकारों और विश्वामित्र की भूमिका में राजकुमार गुप्ता ने अपनी उत्कृष्ट अदायगी से दर्शकों का दिल जीत लिया। मंच संचालन मुन्नालाल गुप्ता, और निर्देशन ध्रुवराज वर्मा और संगीत संयोजन बाहर से आए कलाकारों ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed