फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Emphasis on connecting disabled children with the mainstream

Siddharthnagar News: दिव्यांग बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने पर जोर

Mon, 10 Aug 2026 11:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 10 Aug 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Emphasis on connecting disabled children with the mainstream
सिद्धार्थनगर। समेकित और समग्र शिक्षा के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों को आवश्यकता आधारित उपकरण उपलब्ध कराने के लिए जनपद के तीन विकास खंडों में मेजरमेंट कैंप आयोजित होंगे। जिला समन्वयक समेकित शिक्षा करुणापति त्रिपाठी ने बताया कि जनपद के दिव्यांग बच्चों को मुख्यधारा में जोड़ने और उनकी दैनिक समस्याओं को दूर करने के उद्देश्य से विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को उपकरण उपलब्ध कराया जाएगा। इनके मापन-चिह्नांकन कैंप के आयोजन के लिए विकास खंड स्तर पर शिविरों की तिथियां 27, 29 और 31 अगस्त तय की गई हैं। बीआरसी जोगिया, शोहरतगढ़ और खुनियांव में कैंप लगाए जाएंगे। बीएसए शैलेश कुमार ने सभी बीईओ, स्पेशल एजुकेटर्स, फिजियोथेरेपिस्ट को निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने अभिभावकों, ग्राम प्रधानों और प्रबुद्ध नागरिकों से अपील की कि वे अपने आसपास रहने वाले दिव्यांग बच्चों (06 से 14 वर्ष तथा माध्यमिक स्तर) को निर्धारित तिथियों पर संबंधित ब्लॉक संसाधन केंद्र पर आयोजित शिविरों में अवश्य लाएं ताकि एलिम्को की टीम द्वारा उनका सही माप लेकर उन्हें उपकरण वितरित कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed