{"_id":"6ab2bf811f03e067cf0a7cc1","slug":"siddharthnagar-news-elderly-woman-dies-after-being-hit-by-an-unidentified-vehicle-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-165089-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्धा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्धा की मौत
Tue, 22 Sep 2026 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 22 Sep 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
- जोगिया कोतवाली क्षेत्र के बांसी-बस्ती मार्ग पर स्थिति करौंदा मसिना चौराहे पर देर शाम हुआ हादसा
जोगिया। जोगिया कोतवाली थाना क्षेत्र के बांसी-बस्ती मार्ग पर स्थित करौंदा मसिना चौराहे पर सोमवार देर शाम अज्ञात वाहन ने बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी। इस हादसे में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के करौंदा मसिना गांव निवासी मानती (63) पत्नी रूदल बांसी मार्ग के किनारे से अपने खेत से घर जा रही थी। अभी सड़क पर कार कर रही थीं कि अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही जोगिया पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से माधव प्रसाद मेडिकल काॅलेज पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष जोगिया अरुण कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया। उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई है।