{"_id":"6aaad5b3c21eca54cd042e06","slug":"siddharthnagar-news-duty-allowance-hiked-prd-personnel-delighted-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-164729-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बढ़ा ड्यूटी भत्ता, चमके पीआरडी जवानों के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बढ़ा ड्यूटी भत्ता, चमके पीआरडी जवानों के चेहरे
Wed, 16 Sep 2026 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 16 Sep 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
- 15 के बजाय अब मिलेगा 18 हजार पारिश्रमिक, जवानों ने खुशी
सिद्धार्थनगर। सीएम योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली कैबिनेट में पीआरडी जवानों को मंगलवार को दोहरी सौगत दी है। तीन हजार रुपये प्रतिमाह ड्यूटी भत्ता में वृद्धि के साथ पांच लाख रुपये के कैशलेस इलाज की सुविधा दी है। एक साथ दो सौगात मिलने से पीआरडी जवानों के चेहरे खिल गए। उनका कहना था कि उम्मीद के अनुसार सरकार ने हमारी भी सुनी। अब चिकित्सा सुविधा के साथ ड्यूटी भत्ता बढ़ने से लाभ मिलेगा।
पीआरडी जवान न्यायालय के साथ ही ट्रैफिक, पुलिस कार्यालय सहित अन्य स्थानों पर ड्यूटी पर मुस्तैद रहते हैं। अभी तक जवानों को ड्यूटी भत्ता के रूप में प्रतिदिन 500 रुपये की दर से भुगतान किया जाता था। जवान ड्यूटी के साथ भत्ता में वृद्धि और इलाज की सुविधा सहित अन्य मांग लगातार उठाते रहे। मंगलवार को कैबिनेट ने इन्हें एक साथ दो बड़ी सौगात की मंजूरी दी। इसमें प्रतिदिन 500 के बजाय 600 रुपये ड्यूटी भत्ता कर दिया है। वहीं, पांच लाख रुपये तक इलाज के लिए कैशलेस सुविधा प्रदान की मंजूरी दी है। इससे वह अपने परिवार का या खुद का इलाज करा सकें।
साड़ी तिराहा पर ड्यूटी में लगे घोसियारी निवासी हजारी प्रसाद ने बताया कि सरकार ने भत्ता बढ़ा दिया है। इसकी जानकारी मिली है। अब भुगतान शुरु होने के बाद ही पता चलेगा कि मिलेगा या नहीं है। इलाज में सुविधा मिलने से बड़ी राहत होगी।
विज्ञापन
कलक्ट्रेट गेट पर ड्यूटी में लगे बांसी के समोगरा निवासी नंदलाल चौहान ने बताया कि भत्ता और चिकित्सा के लिए सुविधा मिली है। जानकारी मिलने के बाद बड़ी खुशी हुई है। भत्ता बढ़ाने और अन्य सुविधाएं देने के लिए लगातार मांग की जा रही थी।