फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Due to the weather, people started falling ill

Siddharthnagar News: मौसम की मार, लोग पड़ने लगे बीमार

Sat, 20 Dec 2025 11:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 20 Dec 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Due to the weather, people started falling ill
ढेबरुआ। बढ़नी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर शनिवार को बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे। चिकित्सकों ने जांच कर उन्हें आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराईं। बढ़नी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचे मरीजों में ज्यादातर बदलते मौसम के कारण होने वाली बीमारियों से पीड़ित थे। इनमें वायरल बुखार, खांसी, स्किन से संबंधित मरीज, पेट दर्द, ब्लड प्रेशर, सांस और जोड़ों के दर्द, उल्टी-दस्त और चक्कर आने जैसी समस्याओं से जूझ रहे मरीज अधिक संख्या में थे। बढ़नी में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगभग 100 मरीज पहुंचे और चिकित्सकों से परामर्श लिया। बढ़नी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. अविनाश चौधरी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि बढ़नी अस्पताल में आए हुए सभी मरीजों की चिकित्सकों द्वारा गहन जांच की गई है और उन्हें उचित उपचार प्रदान किया गया है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed