{"_id":"6b071d922cb353593a07d6df","slug":"siddharthnagar-news-dm-inspects-aligarhwa-border-issues-instructions-for-continuous-surveillance-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-168745-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: डीएम ने अलीगढ़वा सीमा का किया निरीक्षण, सतत निगरानी के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: डीएम ने अलीगढ़वा सीमा का किया निरीक्षण, सतत निगरानी के निर्देश
Wed, 25 Nov 2026 11:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 25 Nov 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
- एसएसबी जवानों से सुरक्षा व्यवस्था की ली जानकारी
सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने बुधवार को भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा के अलीगढ़वा बॉर्डर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों से निगरानी एवं जांच प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की।
डीएम ने जवानों को निर्देश दिया कि सीमा पर सतत निगरानी रखी जाए। आने-जाने वाले लोगों और वाहनों की नियमानुसार जांच सुनिश्चित की जाए। बिना जांच किसी भी व्यक्ति को सीमा पार प्रवेश नहीं दिया जाए। उन्होंने सीमा सुरक्षा में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतने और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखने को कहा। निरीक्षण के दौरान सीमा पर तैनात एसएसबी के जवान मौजूद रहे।