{"_id":"695d516e535422a7100f39ae","slug":"siddharthnagar-news-dm-expressed-displeasure-over-the-slow-progress-in-making-ayushman-cards-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-151181-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति कम मिलने पर डीएम ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति कम मिलने पर डीएम ने जताई नाराजगी
Tue, 06 Jan 2026 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 06 Jan 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति (डीएचएस) और स्वास्थ्य विभाग से संबंधित योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने समीक्षा के दौरान आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति कम पाए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की।
उन्होंने उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी को क्षेत्र भ्रमण कर आयुष्मान सेंटर समय से खुलें, इसको सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने समस्त एमओआईसी को निर्देशित किया कि जो आशा डिलीवरी नहीं करा रही हैं, उन्हें चिह्नित कर नोटिस निर्गत करें। डीएम ने निर्देश दिए कि सभी एमओआईसी सुनिश्चित कर लें कि डिलीवरी घर पर नहीं होना चाहिए। सभी गर्भवतियाें का प्रसव अस्पताल में ही हो। घर पर प्रसव होने पर एमओआईसी जिम्मेदार होंगे।