{"_id":"68f520b7d40b51bd610983a0","slug":"siddharthnagar-news-diwali-celebrations-in-the-market-people-buy-lots-of-gifts-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-146804-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बाजार में दीपावली की बहार, लोगों ने खूब खरीदे उपहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बाजार में दीपावली की बहार, लोगों ने खूब खरीदे उपहार
Sun, 19 Oct 2025 11:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 19 Oct 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। दीपावली की पूर्व संध्या पर रविवार को जिले की बाजार गुलजार रहा। सुबह ही चहल पहल नजर आने लगी। खरीदार देर शाम तक उमड़े रहे। धनतेरस के दूसरे दिन खरीदार पूजन सामग्री से लेकर कपड़ा, सौंदर्य प्रसाधन व गिफ्ट आइटम और उपहार देने के लिए मिठाई की खरीद करते हुए दिखे।
दीपावली में जिले में 500 क्विंटल से अधिक मिठाई बिक्री होने का अनुमान है। वहीं, दीपावली को मंगलमय बनाने के लिए हर कोई खास तैयारियों में व्यस्त नजर आया। बच्चों में जहां उत्साह भरपूर देखा गया। वहीं, महिलाएं भी अपनी परंपरा के अनुसार इस ज्योति पर्व को मनाने के लिए तैयारियों में जुटी रहीं।
ज्योति पर्व के लिए श्रीगणेश और देवी लक्ष्मी की मूर्तियां बिकीं तो प्लास्टर ऑफ पेरिस और पीतल, चांदी से बनी मूर्तियों की भी मांग रही। दीया, बत्ती, झालर, कपड़ा, मिठाई, फूल-मालाओं की बिक्री जोरों पर रही। ग्राहकों को लुभाने के लिए दुकानदार भी हरसंभव जतन करते दिखे। दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। दीपावली के मद्देनजर खरीदारी के लिए शहर में भीड़ लगी रही। वहीं जाम के कारण चार पहिया व दुपहिया वाहनों से लोगों को मात्र थोड़ी दूर जाने में पसीने छूट गए। सड़क के किनारे लगी प्रतिमाओं व मिठाइयों की दुकानों पर खरीदारी के दौरान पैदल चलना पड़ा।
विज्ञापन
शाम के छह बजे के बाद सबसे ज्यादा भीड़ सिद्धार्थ तिराहे से लेकर लुंबिनी रोड के बीच रही। यहां पर राहगीरों को पैदल चलने में भी समस्या हुई। हालांकि, पुलिस मुस्तैद रही जो लोगों को आगे बढ़ते रहने के लिए कहती रही। वहीं, वाहनों को आगे बढ़ाते रहे। बाजार में फूल की बात करें तो देवी महालक्ष्मी की पूजा के लिए कमल के फूल की खूब मांग रही। बाजारों में 45-50 रुपये में कमल का फूल बिक रहा था है। गेंदे की माला दुकान पर सजी रही, लोग उसकी भी खरीद करते हुए नजर आए। यह 25-40 रुपये की दर से बेची गई। पर्व के दिन इसके रेट में और भी इजाफा होने की उम्मीद जताई जा रही है।