फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Discussion held on turtle DNA and genome in Siddharth University

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय : कछुए के डीएनए व जीनोम पर की चर्चा

Wed, 30 Sep 2026 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 30 Sep 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Discussion held on turtle DNA and genome in Siddharth University
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु के प्राणी विज्ञान विभाग की ओर से बुधवार को अंतरराष्ट्रीय व्याख्यान शृंखला के क्रम में कछुओं के आनुवंशिक अध्ययन पर विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय ताइवान महासागर विश्वविद्यालय, कीलुंग, ताइवान की सहायक प्रोफेसर डॉ. सोफिया पी. दास ने वर्चुअल माध्यम से बटागुर कछुए के डीएनए और माइटोकॉन्ड्रियल जीनोम से जुड़े वैज्ञानिक पहलुओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

संबोधि केंद्रीय पुस्तकालय के सेमिनार हॉल में आयोजित कार्यक्रम में ‘कछुए के डीएनए को समझना: बटागुर कछुआ के माइटोकॉन्ड्रियल जीनोम का गहन अध्ययन’ विषय पर आयोजित व्याख्यान में उन्होंने कहा कि कछुओं के आनुवंशिक और माइटोकॉन्ड्रियल जीनोम का अध्ययन उनकी जैव विविधता, विकासक्रम और आनुवंशिक संरचना को समझने में महत्वपूर्ण है। आधुनिक आणविक तकनीकों और डीएनए विश्लेषण के माध्यम से प्रजातियों की पहचान, आनुवंशिक विविधता के संरक्षण और प्रजातियों के संरक्षण व प्रबंधन के लिए वैज्ञानिक रणनीतियां विकसित करने में मदद मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राणी विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. आशुतोष श्रीवास्तव ने की। उन्होंने बटागुर कछुए जैसी संरक्षण की दृष्टि से संवेदनशील प्रजातियों के आनुवंशिक अध्ययन की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन और विषय प्रस्तावना सह संयोजक डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed