फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Difference found in stock and availability, four private fertilizer shops sealed, case will be filed

Siddharthnagar News: स्टाॅक व उलब्धता में मिला अंतर, उर्वरक की चार निजी दुकानें सील, दर्ज होगा केस

Tue, 12 Aug 2025 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 12 Aug 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Difference found in stock and availability, four private fertilizer shops sealed, case will be filed
- जिलाधिकारी ने की उर्वरक की कई निजी दुकानों का औचक निरीक्षण
विज्ञापन

- जिले के अलग- अलग इलाके में छापा मारा, जांच में मिली अनियमितता
सिद्धार्थनगर। डीएम डॉ. राजागणपति आर ने सोमवार को उर्वरक की कई निजी दुकानों का औचक निरीक्षक किया। इसमें स्टाॅक और रजिस्टर में काफी अंतर पाए जाने पर चार दुकानों को सील कर दिया। साथ ही डीएम ने दुकानदारों पर केस दर्ज करवाने के निर्देश दिए हैं। भनवापुर क्षेत्र में अवैध भंडारण पकड़े जाने के बाद जांच और कार्रवाई का दौर शुरू हुआ है।
जिले में खाद की किल्लत जारी है। किसान एक-एक बोरी के लिए समितियों पर लाइन लगा रहे हैं या निजी दुकानों पर अधिक दाम देकर खरीदने को विवश हैं। इसी बीच कालाबाजारी के लिए अवैध भंडारण करने के मामले सामने आ रहे हैं। भनवापुर क्षेत्र में बड़ी मात्रा में खाद पकड़े जाने के बाद जिलाधिकारी ने टीम गठित करके जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। सोमवार को डीएम डॉ. राजा गणपति आर की अगुवाई में टीम महदेवा तिवारी में मेसर्स त्रिपाठी बीज भंडार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दुकान बंद पाई गई। जिलाधिकारी ने मौके पर दुकान को सील कराते हुए अपर जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि जिला कृषि अधिकारी के साथ दुकान के क्रय-विक्रय और स्टाॅक रजिस्टर चेक करें। कमी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करें। इसके बाद धेंसा में मेसर्स कृष्ण मुरारी खाद भंडार पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान स्टाॅक और वितरण रजिस्टर का मिलान किया गया। वितरण रजिस्टर में 712 बोरी के सापेक्ष 151 बोरी उपलब्ध पाई गई। इस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए मौके पर दुकान सील कराया। जिला कृषि अधिकारी को निर्देश दिए कि सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कराएं।
विज्ञापन

इसके बाद मेसर्स जायसवाल खाद भंडार, करजहवा का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान निरीक्षण के दौरान स्टाॅक रजिस्टर, वितरण रजिस्टर का मिलान किया गया। वितरण रजिस्टर में 701 बोरी के सापेक्ष 411 बोरी उपलब्ध पाया गया, जिसपर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए मौके पर दुकान सील कराया। जिला कृषि अधिकारी को निर्देश दिया कि सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कराएं। इसके बाद मेसर्स ओमकार ट्रेडर्स, करजहवा की जांच की। इस दौरान वितरण रजिस्टर में 1588 के सापेक्ष 33 बोरी खाद उपलब्ध मिली। इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए मौके पर ही दुकान सील करा दी गई। जिला कृषि अधिकारी को निर्देश दिया कि सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई। डीएम डॉ. राजा गणपति आर ने कहा कि दुकानों का निरीक्षण लगातार जारी रहेगा। अनियमितता मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। दुकान सील करने के साथ ही केस दर्ज करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed