फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Dialogue held with the principal and teachers regarding safety aspects

Siddharthnagar News: सुरक्षा के पहलुओं पर प्राधानाचार्य और शिक्षकों से किया संवाद

Sat, 10 Oct 2026 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 10 Oct 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Dialogue held with the principal and teachers regarding safety aspects
डुमरियागंज। भवानीगंज स्थित श्रीराम इंटर कॉलेज में शुक्रवार को कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत जनसंवाद और जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें पुलिस टीम ने प्रधानाचार्य और शिक्षकों से संवाद कर विद्यार्थियों की सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।
विज्ञापन

गोष्ठी में बच्चों के आने-जाने के दौरान यातायात नियमों का पालन कराने और सुरक्षा संबंधी जरूरी निर्देशों की जानकारी दी गई। साथ ही विद्यार्थियों को आत्मरक्षा के तरीके बताए गए। आवश्यकता पड़ने पर पुलिस से सहायता लेने के लिए सीपीयू टीम प्रभारी का संपर्क नंबर भी उपलब्ध कराया गया।
विज्ञापन

इस दौरान प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने पुलिस के इस जागरूकता कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने ऐसे कार्यक्रमों को विद्यार्थियों की सुरक्षा और पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने में उपयोगी बताया। गोष्ठी में उपनिरीक्षक रामशब्द यादव, कांस्टेबल राजमणि, रवि जायसवाल और महिला कांस्टेबल किरण यादव मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed