फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Devotion to God is the purpose of human life

Siddharthnagar News: भगवत भक्ति मानव जीवन का उद्देश्य

Sat, 10 Jan 2026 11:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 10 Jan 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Devotion to God is the purpose of human life
भनवापुर। क्षेत्र के डिवलीडीहा मिश्र में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे शुक्रवार की रात कथा वाचक राकेश शास्त्री ने कहा कि मानव के श्रीमद्भागवत कथा के श्रावण मात्र से सभी पाप कट जाते हैं और वह मृत्यु लोक के आवागमन से मुक्ति प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मानव जीवन का मुख्य उद्देश्य भक्ति ही है।
विज्ञापन

कथा को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने बताया कि मानव के मुक्ति का मार्ग श्रीमद्भागवत कथा से ही खुलता है। उन्होंने बताया कि महाभारत की समाप्ति के बाद कलयुग के आगमन की आहट के बीच राजा परीक्षित जंगल शिकार के लिए गए, जहां कलयुग के प्रभाव से परीक्षित की मति भ्रमित हो गई और प्यास से व्याकुल हो कर पानी की तलाश में शमीक ऋषि के आश्रम पहुंचे, जहां शमीक ऋषि को ध्यान मग्न देख उन्हें अपशब्द बोलने लगे। पास पड़े मृत सर्प को उनके गले में डाल कर चलते बने।
विज्ञापन

नदी पर स्नान करने गए शमीक ऋषि के पुत्र शृंगी ऋषि को अन्य बच्चों ने उनके पिता के साथ राजा द्वारा किए गए दुर्व्यवहार की सूचना दी गई। अपने पिता के साथ दुर्व्यवहार की सूचना पर शृंगी ऋषि ने जल लेकर राजा परीक्षित को सात दिनों के अंदर तक्षक सर्प के डसने से मौत का श्राप दे डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुकदेव के द्वारा श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया। इस दौरान राजा परीक्षित ने शुकदेव से पूछा कि मानव मात्र का उद्देश्य है। इस पर शुकदेव ने कहा कि मानव मात्र का उद्देश्य भगवत भक्ति है।
इस दौरान गायत्री प्रसाद मिश्र, महंथ मिश्र, डॉ. रमेश मिश्र, शिवपूजन दूबे, केशवानंद शास्त्री, पंकज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed