फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Devotees immersed the idols while dancing to devotional songs

Siddharthnagar News: भक्ति गीतों पर थिरकते हुए भक्तों ने किया मूर्तियों का विसर्जन

Tue, 22 Sep 2026 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 22 Sep 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Devotees immersed the idols while dancing to devotional songs
बढ़नी नगर से चरगहवा नदी में गणेश प्रतिमा विसर्जन करते श्रद्धालु। संवाद
बढ़नी। श्रीगणेश जन्मोत्सव के बाद सोमवार को नगर पंचायत बढ़नी में स्थापित मूर्तियों का हर्षोल्लास के साथ चरगहवा नदी में विसर्जन किया गया। डीजे पर भक्ति गीतों की धुन पर श्रद्धालु नाचते-थिरकते और गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगाते हुए शामिल हुए। अबीर-गुलाल से सराबोर युवाओं की टोली आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन

नगर के विभिन्न पंडालों में स्थापित गणेश प्रतिमाओं को ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सुसज्जित कर समितियों के सदस्य और श्रद्धालु जुलूस के रूप में रामलीला मैदान पहुंचे। धीरे-धीरे सभी मूर्तियों के पहुंचने से मैदान में मेले जैसा माहौल बन गया। सामूहिक पूजा-अर्चना के बाद मूर्तियों का डोला कतारबद्ध होकर विसर्जन के लिए रवाना हुआ। रामलीला मैदान से निकली विसर्जन यात्रा चंदी बाबा तिराहा, रेलवे स्टेशन रोड और तिरंगा तिराहा होते हुए चरगहवा नदी पहुंची।
विज्ञापन

डीजे की धुन पर श्रद्धालु नाचते-गाते और जयकारे लगाते रहे। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने विसर्जन यात्रा का स्वागत किया। इसके बाद भक्तों ने विधि-विधान और श्रद्धा के साथ भगवान श्रीगणेश की मूर्तियों का विसर्जन किया। विसर्जन यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed