{"_id":"6ae62d9958383b429a0e1213","slug":"siddharthnagar-news-devotees-are-emotional-after-hearing-the-incident-of-rukmini-marriage-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-167413-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: रुक्मिणी विवाह का प्रसंग सुन श्रद्धालु भाव विभोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: रुक्मिणी विवाह का प्रसंग सुन श्रद्धालु भाव विभोर
Sat, 31 Oct 2026 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 31 Oct 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
चिल्हिया। क्षेत्र के बभनी गांव में चल रही सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन शनिवार शाम को कथावाचक आचार्य पं. अजय कुमार तिवारी ने उद्धव संवाद और रुक्मिणी विवाह का प्रसंग सुनाया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने पृथ्वी पर धर्म की स्थापना और मानव कल्याण के लिए अवतार लिया। कथा सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए।
कथावाचक ने कहा कि राजा भीष्मक के घर रुक्मिणी का जन्म हुआ था। वह बचपन से ही भगवान श्रीकृष्ण को सच्चे हृदय से अपना पति मानती थीं। हालांकि, उनके भाई रुक्मिणी का विवाह राजा शिशुपाल से कराना चाहते थे। भाई की इच्छा जानकर रुक्मिणी दुखी हो गईं। उन्होंने सुदेव नामक ब्राह्मण के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण को संदेश भेजा। पत्र में उन्होंने अपनी मनोकामना बताते हुए श्रीकृष्ण से उन्हें स्वीकार करने की विनती की।
कथा के अनुसार, रुक्मिणी जब पार्वती पूजन के लिए मंदिर पहुंचीं, उसी समय भगवान श्रीकृष्ण उन्हें अपने साथ ले गए। इसके बाद उनके पिता ने विधि-विधान और रीति-रिवाज के साथ दोनों का विवाह कराया। रुक्मिणी विवाह का प्रसंग सुनते ही श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए। इससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कथा श्रवण के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
विज्ञापन
इस दौरान मुरली चौहान, बोके चौहान, मोलई चौहान, दल सिंगारी देवी और पं. कृष्ण चंद्र तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।