फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Dense morning fog slows down movement; moisture in fields affects Rabi sowing

Siddharthnagar News: सुबह घने कोहरे से थमी रफ्तार, खेतों में नमी से रबी की बोआई प्रभावित

Tue, 03 Nov 2026 11:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 03 Nov 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Dense morning fog slows down movement; moisture in fields affects Rabi sowing
- रात के तापमान में 2.8 डिग्री की बढ़ोतरी, दिन में धूप-छांव का रहा असर
विज्ञापन

- खेतों में अत्यधिक नमी से फसलों की बोआई के लिए तैयारी प्रभावित
सिद्धार्थनगर। जिले में मंगलवार सुबह घने कोहरे ने मौसम का मिजाज बदल दिया। सुबह दृश्यता कम होने से सड़कों पर आवागमन करने वालों को परेशानी हुई। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ कोहरा छंट गया और धूप निकल आई। दिनभर धूप-छांव का असर बना रहा। उधर, बारिश के बाद खेतों में नमी बरकरार रहने से रबी फसलों की बोआई की तैयारी प्रभावित हो रही है।
हाल के दिनों में हुई बारिश का असर अब भी खेतों में दिखाई दे रहा है। धान की कटाई के बाद गेहूं, सरसों, मटर और मसूर की बोआई की तैयारी में जुटे किसानों को खेतों के सूखने का इंतजार है। अत्यधिक नमी के कारण खेतों की जुताई और बोआई का काम प्रभावित हो रहा है। किसानों को आशंका है कि मौसम अनुकूल नहीं रहा तो रबी की बोआई में और देरी हो सकती है।
विज्ञापन

मंगलवार को अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.5 डिग्री कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक है। अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 93 प्रतिशत और न्यूनतम 52 प्रतिशत रही। हवा 0.9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिम दिशा से चली। इस दौरान बारिश दर्ज नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र के अनुसार, आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्के बादल छाए रहने और हल्का कोहरा पड़ने की संभावना है। हवा सामान्य गति से पश्चिम दिशा से चल सकती है। ऐसे में सुबह कोहरे और दिन में धूप के बीच मौसम का उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed