फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Demand to ban commercial use of domestic cylinders; committee formed to investigate

Siddharthnagar News: घरेलू सिलिंडर के व्यावसायिक इस्तेमाल पर रोक की मांग, जांच के लिए कमेटी गठित

Sun, 27 Sep 2026 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 27 Sep 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Demand to ban commercial use of domestic cylinders; committee formed to investigate
- गैस वितरकों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, 19 किलो के कॉमर्शियल सिलिंडर की बिक्री बढ़ाने पर जोर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तुलसियापुर। घरेलू एलपीजी सिलिंडर के अनधिकृत व्यावसायिक इस्तेमाल और अवैध डिकेंटिंग (गैस को दूसरे रिफिल में ट्रांसफर करना) पर प्रभावी रोक लगाने की मांग को लेकर एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया की जिला इकाई ने 21 सितंबर को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। वितरकों ने आपूर्ति विभाग और तेल कंपनियों के अधिकारियों की संयुक्त जांच टीम गठित कर बाजार में घरेलू और कॉमर्शियल गैस के इस्तेमाल की स्थिति की जांच कराने की मांग की है।
वितरकों का कहना है कि उन्हें तेल कंपनियों के उत्पाद लेने और बेचने से कोई आपत्ति नहीं है लेकिन आपूर्ति बाजार की वास्तविक मांग के आधार पर होनी चाहिए। उनका आरोप है कि बिक्री लक्ष्य पूरा करने के दबाव में 19 किलोग्राम के कॉमर्शियल सिलिंडर समेत अन्य उत्पादों को कई बार खरीद मूल्य से कम कीमत पर बेचने की स्थिति बन रही है। इससे वितरकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है और उनकी कार्यशील पूंजी भी फंस रही है।
विज्ञापन

----------------
संयुक्त टीम से जांच की मांग
- वितरकों ने डीएम और जिला पूर्ति अधिकारी की अध्यक्षता में बैठक कराने तथा स्थानीय प्रशासन और तीनों तेल कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारियों को शामिल कर संयुक्त टीम बनाने की मांग की है। टीम बाजार में घरेलू गैस की वास्तविक मांग, कॉमर्शियल सिलिंडर के इस्तेमाल और अवैध डिकेंटिंग की स्थिति की जांच करे। वितरकों ने 19 किलोग्राम कॉमर्शियल सिलिंडर के इस्तेमाल को बढ़ावा देने की भी मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
जिला पूर्ति अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि डीएम ने कमेटी गठित कर दी है। सभी गैस एजेंसियों से कॉमर्शियल गैस कनेक्शन की सूची मांगी जा रही है लेकिन अभी तक सूची उपलब्ध नहीं कराई गई है। सूची मिलने के बाद जांच की जाएगी कि कौन-कौन से कनेक्शनधारी कॉमर्शियल और कौन घरेलू गैस सिलिंडर का इस्तेमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed