Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Demand for gold and silver coins rises on Dhanteras; decorative items also gaining popularity

Siddharthnagar News: धनतेरस पर सोने-चांदी के सिक्कों की बढ़ी मांग, सजावटी सामान भी भा रहे

Wed, 04 Nov 2026 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 04 Nov 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Demand for gold and silver coins rises on Dhanteras; decorative items also gaining popularity
- मेकिंग चार्ज में करीब 50 प्रतिशत तक की कटौती, पांच प्रतिशत पर मिल रहे आभूषण
विज्ञापन

- निवेश के लिए बिस्किट और सिक्के पसंद कर रहे ग्राहक, कमल फूल और मोर झुमके की भी मांग
सिद्धार्थनगर। धनतेरस को लेकर बाजारों में खरीदारी की रौनक बढ़ गई है। सोने के भाव में गिरावट से सराफा बाजार में ग्राहकों की दिलचस्पी बढ़ी है। इस बार आभूषणों के साथ सोने-चांदी के सिक्कों और बिस्किट की मांग भी है। वहीं, घरों को सजाने के लिए तोरण, कमल फूल, लटकन और कैंडल स्टैंड जैसे सामान ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं।
तेतरी बाजार, बांसी, डुमरियागंज, इटवा, बढ़नी और शोहरतगढ़ के बाजारों में धनतेरस की खरीदारी को लेकर चहल-पहल है। नौगढ़ के सराफा कारोबारी अभिषेक अग्रहरि ने बताया कि सोने का भाव कम होने से ग्राहक खरीदारी में रुचि दिखा रहे हैं। निवेश के उद्देश्य से आभूषणों की अपेक्षा सोने-चांदी के बिस्किट और सिक्के अधिक पसंद किए जा रहे हैं। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए मेकिंग चार्ज में करीब आधी कटौती की गई है। पांच प्रतिशत मेकिंग चार्ज पर आभूषण उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

उधर, दीपावली पर घरों को सजाने के लिए भी बाजार में नए डिजाइन के सामान उपलब्ध हैं। मुख्य दरवाजों के लिए तोरण और मोर झुमके पसंद किए जा रहे हैं। वहीं, दीवारों और दरवाजों की सजावट के लिए साइड लड़ी और लटकन की मांग है। पूजा स्थल को सजाने के लिए कमल के फूल और कैंडल स्टैंड भी खरीदे जा रहे हैं। सजावटी सामान के कारोबारी संदीप कसौधन ने बताया कि ग्राहक पारंपरिक सजावट के साथ नए डिजाइन के सामान भी पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
निवेश का विकल्प बने सोने-चांदी के बिस्किट -
- आभूषणों के साथ सोने-चांदी के बिस्किट और सिक्कों की खरीदारी का रुझान।
- निवेश के उद्देश्य से खरीदारी करने वाले ग्राहकों की पसंद में बदलाव।
- खरीदारी से पहले शुद्धता, वजन और पक्के बिल की जांच जरूरी।
------------------
सजावट में पारंपरिक सामान का नया अंदाज
- घर के मुख्य दरवाजे पर तोरण और मोर झुमके लगाने का चलन।
- कमल फूल, साइड लड़ी और लटकन से घर को सजाने की तैयारी।
- पूजा स्थल और घर के कोनों के लिए कैंडल स्टैंड की मांग।
-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed