{"_id":"68b5dbf168d70a2a2e0418a3","slug":"siddharthnagar-news-dead-body-of-missing-youth-found-in-canal-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-143856-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: नहर में उतराया मिला लापता युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: नहर में उतराया मिला लापता युवक का शव
Mon, 01 Sep 2025 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 01 Sep 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
भवानीगंज। थाना क्षेत्र के पंडित सेखुईया गांव के बगल सोमवार सुबह नहर के पानी में नरेंद्र मिश्र (35) पुत्र श्यामल प्रसाद मिश्र निवासी अमावा थाना रेहरा जनपद बलरामपुर का शव उतराया मिला।
इसकी सूचना गांव वालों ने भवानीगंज पुलिस को दी। सूचना पाकर थानाध्यक्ष हरिओम कुशवाहा मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दौरान मौके पर भीड़ जुट गई।
मिली जानकारी के अनुसार, मौके पर पहुंचे लोगों ने शव की पहचान नरेंद्र मिश्र (35) पुत्र श्यामल प्रसाद मिश्र निवासी अमावा थाना रेहरा जनपद बलरामपुर का रहने वाला था। मृतक के बड़े भाई अनूप मिश्रा ने बताया कि उनका भाई 30 अगस्त की शाम से ही लापता था। उसकी बाइक लावारिस अवस्था में थाना गैंड़ास बुजुर्ग जनपद बलरामपुर में नहर पुल के पास मिली थी। इसकी सूचना पुलिस ने उसे दी थी, जिसके बाद से उसकी तलाश की जा ही थी।
विज्ञापन
इस संबंध में थाना अध्यक्ष हरिओम कुशवाहा ने बताया कि पंचनामा कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।