{"_id":"68dd66b92fb3e4039009a4fb","slug":"siddharthnagar-news-crowds-of-devotees-gathered-in-pandals-and-temples-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-145723-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पंडाल और मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पंडाल और मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़
Wed, 01 Oct 2025 11:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 01 Oct 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डुमरियागंज। शारदीय नवरात्र से समूचे तहसील क्षेत्र का माहौल भक्तिमय और श्रद्धामय बना हुआ है। नवरात्र के अंतिम दिन मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूरी श्रद्धा भक्ति के साथ पूजा-अर्चना की गई। हर तरफ मंत्रोच्चार और हवन की सुगंध वातावरण में फैली रही।
शारदीय नवरात्र के अंतिम दिन बुधवार की सुबह से ही दुर्गा मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों और स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा के पूजा पंडालों में पूजा-अर्चना के लिए महिला श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। क्षेत्र के मां काली स्थान गालापुर, पंचायती मंदिर डुमरियागंज, रामलीला मैदान स्थित शिव मंदिर सहित दुर्गा मंदिर भारतभारी, देईंपार, हल्लौर, बेवा सहित क्षेत्र के विभिन्न गांव और चौराहों पर स्थापित मां दुर्गा पूजा पंडालों में सुबह से देर शाम तक भक्तों की भीड़ रही। सैकड़ों की संख्या में लोगों ने हवन-पूजन किया।