{"_id":"6902533443653034670fb236","slug":"siddharthnagar-news-crowd-of-people-going-back-increasedno-seats-available-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-147269-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: वापस जाने वालों की बढ़ी भीड़...नहीं मिल रही सीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: वापस जाने वालों की बढ़ी भीड़...नहीं मिल रही सीट
Wed, 29 Oct 2025 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 29 Oct 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन सिद्धार्थ नगर पर यात्रियों के लगी हुई
सिद्धार्थनगर। छठ व दीपावली पर्व मनाने के बाद अब लोग अपने कामकाज पर लौटने लगे हैं। यही कारण है कि बसों, ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ उमड़ने लगी है। उन्हें घर पहुंचने के लिए सफर में दिक्कतें झेलते हुए पहुंचे लोगों को अब लौटने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
त्योहार मनाने के बाद मंगलवार शाम से ही लोगों ने लौटना शुरू कर दिया है। इसी वजह से बुधवार को रोडवेज और रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बुधवार व बृहस्पतिवार को त्योहार स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया, लेकिन इसका कोई खास लाभ लोगों को नहीं मिला। भीड़ अधिक होने से इन ट्रेनों में भी जगह पाने में लोग नाकाम दिखे। वहीं बस और अन्य प्राइवेट वाहन से सफर करने की वजह से मुख्य रास्तों पर यात्रियों की भीड़ नजर आई। कुछ यात्री तो ऐसे रहे, जिनके सामने ही देखते ही देखते बसें यात्रियों से भर गई और उन्हें चढ़ने तक मौका नहीं मिला।
रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्री देवेश, संदीप व अमित ने बताया कि बिहार के साथ ही अब उत्तर प्रदेश में भी छठ पर्व का महत्व बढ़ गया है। इससे लगभग प्रत्येक गांव के महिलाएं व्रत रह रही हैं। लोगों की बढ़ती आस्था से अब दीपावली की तरह छठ भी मना रहे हैं। इस कारण इस बार छठ त्योहार बीतते ही ट्रेन और बस में काफी भीड़ देखने को मिल रही हैं।