{"_id":"691cb44686650023d60d59bc","slug":"siddharthnagar-news-complaint-sent-to-fisheries-minister-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1002-148399-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: मत्स्य मंत्री को भेजा शिकायत पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: मत्स्य मंत्री को भेजा शिकायत पत्र
Tue, 18 Nov 2025 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 18 Nov 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
बांसी। कस्बे के नरकटहा निवासी फेकू ने मत्स्य विकास मंत्री संजय निषाद को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि उनके पूर्वजों के जमाने से मत्स्य जीवी सहकारी समिति नरकटहा चल रहा है, जिसको गलत ढंग से तीवर गांव निवासी एक व्यक्ति संचालित कर रहा है।
शिकायत कर्ता ने कहा कि इस संबंध में उपनिदेशक मत्स्य विभाग बस्ती मंडल को शिकायती पत्र दिया था, जिसके संबंध में संबंधित अधिकारी सहायक निदेशक मत्स्य सिद्धार्थनगर को आदेश दिए कि नियमानुसार समिति का कार्यक्षेत्र संशोधित कराया जाए। इसके बावजूद भी अभी तक कार्यक्षेत्र संशोधित नहीं किया गया। मत्स्य विकास मंत्री संजय निषाद ने नियमानुसार कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है।