{"_id":"6942ea05a7e9461669053e59","slug":"siddharthnagar-news-complaint-letter-submitted-to-dm-after-altercation-during-fertilizer-distribution-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-150072-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: खाद वितरण के दौरान नोकझोंक डीएम को सौंपा शिकायती पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: खाद वितरण के दौरान नोकझोंक डीएम को सौंपा शिकायती पत्र
Wed, 17 Dec 2025 11:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 17 Dec 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। तेतरी सहकारी समिति पर बुधवार को खाद वितरण करा रहे एसडीएम की ग्राम बगही निवासी सांसद प्रतिनिधि उसका क्षेत्र अनूप सिंह ने नोकझोंक हो गई। एसडीएम नौगढ़ पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए अनूप सिंह ने डीएम को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
डीएम को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि उसका क्षेत्र के तेतरी सहकारी समिति पर एसडीएम नौगढ़ खाद वितरण करवा रहे थे। इस दौरान यहां अटैच किए बरदहा समिति के लोगों को खाद देने की बात की तो एसडीएम अभद्रता से बात करते हुए भगाने लगे। यह बताने पर कि वह सांसद प्रतिनिधि है तो वह कहा कि हम किसी सांसद या प्रतिनिधि को नहीं जानते। आरोप है कि तेतरी सहकारी समिति में ही ग्राम रेहरा और बरदहा भी अटैच है, जिस कारण बरदहा के 150 लोगों को खाद दिलाने गए थे, लेकिन मौके पर सिर्फ तेतरी समिति के लोगों को ही खाद का वितरण किया जा रहा था। इस पर रेहरा व बरदहा के लोगों को खाद देने की बात की गई तो एसडीएम ने अभद्रता की। उन्होंने 19 दिसंबर से एसडीएम पर कार्रवाई के लिए कलक्ट्रेट परिसर में आमरण अनशन की चेतावनी दी है।
इस मामले में एसडीएम नौगढ़ कल्याण सिंह मौर्य ने कहा कि तेतरी समिति पर नियमानुसार खाद वितरण कराया जा रहा था। इसी बीच अनूप सिंह अपने 50 लोगों को खाद देने के लिए दबाव बनाने लगे। हमने नियमानुसार ही कतार में लगे किसानों में खाद वितरित करने की बात कही तो वह खाद वितरण के दौरान अनावश्यक कहासुनी करने लगे। हमने कोई अभद्रता नहीं की है, उनका आरोप पूरी तरह से निराधार व बेबुनियाद है।