फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Cold wave wreaks havoc, streets deserted as the day ends

Siddharthnagar News: शीतलहर का प्रकोप, दिन ढलते ही सड़कों पर सन्नाटा

Tue, 06 Jan 2026 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 06 Jan 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Cold wave wreaks havoc, streets deserted as the day ends
सिद्धार्थनगर। जिले में ठंड का असर व्यापक होता जा रहा है। मंगलवार को सड़कों पर सन्नाटा, बाजारों में सुस्ती और हर चेहरे पर ठिठुरन साफ दिखाई दी। बर्फीली हवा जब चलती तो लोग अपने कदम तेज कर लेते, लेकिन गलन पीछा नहीं छोड़ रही थी। मंगलवार को पूरे जिले में ऐसा लग रहा था मानो सर्दी ने दिन निकलने से पहले ही डेरा डाल लिया हो।
विज्ञापन

घरों से निकलते ही हाथ जेब में, कान ढके, कंधे सिकुड़े और नजरें अलाव तलाशती दिखीं। धूप की उम्मीद दोपहर तक बनी रही, लेकिन आसमान से उतरी ठंड ने हर उम्मीद पर पानी फेर दिया। कुछ देर के लिए सूर्य दर्शन हुए भी, तो बर्फीली हवाओं ने उन्हें बेअसर कर दिया।
विज्ञापन

कृषि मौसम विज्ञान विभाग, आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कुमारगंज अयोध्या के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप लगातार बना हुआ है। अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है, जिससे सुबह और शाम की ठंड और ज्यादा तीखी महसूस की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के शहरी इलाकों से लेकर गांवों तक हालात एक जैसे रहे। डुमरियागंज, बिस्कोहर, भारतभारी और औराताल जैसे क्षेत्रों में लोग ठंड से बचने के लिए रजाइयों और अलाव का सहारा लेते नजर आए। अगले 24 घंटों में भी शीतलहर का असर बना रहने और तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना जताई गई है।
मौसम बुलेटिन के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश में शीतलहर का प्रभाव जारी है। सोमवार को अधिकतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.7 डिग्री कम रहा जबकि न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। वातावरण में नमी बनी हुई है। अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 82 प्रतिशत और न्यूनतम 74 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा की गति 3.5 किलोमीटर प्रति घंटा रही और हवा उत्तर-पश्चिमी दिशा से चली।

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान भी पूर्वी उत्तर प्रदेश में शीतलहर का प्रभाव बने रहने की संभावना जताई है। इस दौरान औसत तापमान सामान्य से नीचे रहने और हवाएं सामान्य गति से पश्चिमी दिशा में चलने की संभावना है। शीतलहर के चलते सुबह और रात के समय ठंड का असर अधिक महसूस किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed