{"_id":"6a9b07af835f493639031391","slug":"siddharthnagar-news-clash-over-janmashtami-pandal-pac-deployed-at-temple-premises-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-164009-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: जन्माष्टमी के पंडाल को लेकर भिड़े मंदिर परिसर में पीएसी तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: जन्माष्टमी के पंडाल को लेकर भिड़े मंदिर परिसर में पीएसी तैनात
Sat, 05 Sep 2026 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 05 Sep 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
शोहरतगढ़ के श्रीराम जानकी मंदिर पर हुए विबाद तैनात पुलिस की टीम। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शोहरतगढ़। जानकी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के आयोजन को लेकर चल रही खींचतान शुक्रवार को विवाद में बदल गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और एहतियातन मंदिर परिसर में पीएसी की एक टोली तैनात कर दी गई, जिसके बाद कार्यक्रम शुरू हुआ। किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।
बताया जा रहा है कि तंबू-कनात लगाने को लेकर दूसरे पक्ष के पहुंचने और एक अन्य जागरण पार्टी के लिए टेंट लगाने की जगह पूछने को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। मामला बढ़ने पर पूर्व चेयरमैन के पुत्र सौरभ गुप्ता और नगर पंचायत चेयरमैन के पति रवि अग्रवाल के बीच धक्का-मुक्की हो गई।
बुधवार को थाना परिसर में तत्कालीन थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार राय की मौजूदगी में मंदिर समिति से जुड़े विभिन्न गुटों के बीच जन्माष्टमी आयोजन को लेकर सहमति बनी थी। सहमति पत्र पर हस्ताक्षर भी हुए थे। कार्यक्रम संपन्न कराने की जिम्मेदारी कस्बे के रविकांत अग्रहरि और रामसेवक को सौंपी गई थी। शुक्रवार को दोनों सुबह से ही आयोजन की तैयारियों में जुटे थे। शाम करीब साढ़े पांच बजे गुड्डू पांडेय मंदिर परिसर पहुंचे और कहा कि एक अन्य जागरण पार्टी भी आ रही है। उसके लिए टेंट कहां लगाया जाएगा। इस पर रविकांत और रामसेवक ने समिति की सहमति का हवाला देते हुए कार्यक्रम में विवाद नहीं करने की बात कही।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार इन लोगों में बातचीत हो ही रही थी कि इसी दौरान पूर्व चेयरमैन के पुत्र सौरभ गुप्ता भी मौके पर पहुंच गए और बातचीत के दौरान कहासुनी होने लगी। वहीं पर मौजूद नगर पंचायत के चेयरमैन उमा अग्रवाल के पति रवि अग्रवाल ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो धक्का-मुक्की होने लगी।
यह देख आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह दोनों पक्षों को अलग किया। कुछ देर में ही पुलिस पहुंच गई और लोगों को शांत कराया। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक शेषमणि पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली। बाद में फिर दोनों पक्षों के बीच सहमति के बाद कार्यक्रम शुरू हुआ।
रवि अग्रवाल ने कहा कि कुछ लोग अनावश्यक रूप से विवाद करना चाहते थे लेकिन मौके पर मौजूद लोगों के हस्तक्षेप से मामला शांत हो गया। अब स्थिति सामान्य है।
प्रभारी निरीक्षक शेषमणि पांडेय ने बताया कि दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करा दिया गया। फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और एहतियात के तौर पर पीएसी तैनात की गई है। किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी गई है।