फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Child dies after coming into contact with a live wire from an electronic weighing scale

Siddharthnagar News: इलेक्ट्रॉनिक कांटे के नंगे तार की चपेट में आया मासूम, मौत

Mon, 05 Oct 2026 11:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 05 Oct 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Child dies after coming into contact with a live wire from an electronic weighing scale
- बिस्कोहर कस्बे में हादसा, परिजन ने बिना पोस्टमार्टम कराए किया अंतिम संस्कार
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। बिस्कोहर कस्बे में सोमवार सुबह इलेक्ट्रॉनिक कांटे के नंगे तार की चपेट में आने से डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजन ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
नगर पंचायत बिस्कोहर निवासी गुड्डू कौशल का डेढ़ वर्षीय बेटा दिव्यांशु कौशल मशीनरी स्टोर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान वह पास में रखे इलेक्ट्रॉनिक कांटे के संपर्क में आ गया। परिजनों के मुताबिक कांटा चार्जिंग पर लगा था और तार का कुछ हिस्सा घिसने से नंगा हो गया था। खेलते समय दिव्यांशु का हाथ नंगे तार से छू गया और वह करंट की चपेट में आ गया।
विज्ञापन

परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटवा लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिस्कोहर चौकी प्रभारी अमित कुमार शाही ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed