{"_id":"694ad70f8b363d11f804177c","slug":"siddharthnagar-news-chaudhary-charan-singh-was-the-messiah-of-farmers-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1002-150387-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: किसानों के मसीहा थे चौधरी चरण सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: किसानों के मसीहा थे चौधरी चरण सिंह
Tue, 23 Dec 2025 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 23 Dec 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकर सभागार में सांसद जगदंबिका पाल द्वारा किसानों को सम्मानित किया गया। स्रोत विज्ञप्ति
सिद्धार्थनगर। पूर्व प्रधानमंत्री भारत सरकार चौधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर किसान सम्मान दिवस का आयोजन मंगलवार को आंबेडकर सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए लड़ाई लड़ी थी। उनका पूरा जीवन किसानों के भलाई के लिए बीता। उनको किसानों का मसीहा के नाम से जाना जाता है। इसी कारण उनकी जयंती को सभी जनपदों में किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाए जाने का निर्णय लिया गया है।
सांसद ने कहा कि हमारा देश कृषि प्रधान देश है। पहले जनपद के किसानों के पास सिंचाई व भंडारण करने की व्यवस्था नहीं थी, जिससे उनके फसल का उचित मूल्य नहीं मिल पाता था। आकांक्षी ब्लाॅक खेसरहा की अल्का सिंह द्वारा कालानमक की खेती करके 20 से 25 टन प्रतिवर्ष उत्पादन कर अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भेजा जा रहा है। जनपद की पहचान कालानमक की खुशबू देश-विदेश तक फैली है। जिला प्रशासन किसानों को सहयोग प्रदान करने के लिए कटिबद्ध है। अकेले जनपद सिद्धार्थनगर एक ट्रिलियन डालर की अर्थव्यवस्था बनाने का कार्य करेगा।
डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह द्वारा किसानों के लिए महत्वपूर्ण कार्य किया गया। केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित कर किसानों की आय दोगुनी करने का कार्य कर रही है। किसानों का गोल्डन कार्ड बनाया जा रहा है, जिनका नहीं बना है वह अवश्य बनवा लें। जनपद में मछली पालन भी अधिक मात्रा में किया जा रहा है।
विज्ञापन
सीडीओ बलराम सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह द्वारा गरीबी उन्मूलन विधेयक व उत्तर प्रदेश जोत अधिनियम लाया गया। कृषि विभाग लगातार प्रयास कर रहा है कि किसानों को प्रमाणिक बीज व उर्वरक मिले। विभिन्न योजनाओं के माध्यम से कृषि यंत्रों पर अनुदान दिया जा रहा है, जिससे वैज्ञानिक विधि से खेती करके अच्छी पैदावार प्राप्त हो।
इस क्रम में कृषि विभाग द्वारा विभिन्न फसलों में अच्छी पैदावार करने और अहम योगदान देने वाले 28 किसानों को माला पहनाकर, अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल, उपकृषि निदेशक राजेश कुमार, जिला कृषि अधिकारी मुहम्मद मुजम्मिल, जिला भूमि संरक्षण अधिकारी रवि शंकर पांडेय, एडीओ एजी राहुल सिंह आदि मौजूद रहे।ू