{"_id":"6a907a11ccf09515050cc069","slug":"siddharthnagar-news-changing-your-bank-account-without-prior-notice-could-prove-costly-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-163536-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पेंशनरों को कोषागार की चेतावनी, बिना सूचना बैंक खाता बदलना पड़ सकता है भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पेंशनरों को कोषागार की चेतावनी, बिना सूचना बैंक खाता बदलना पड़ सकता है भारी
Thu, 27 Aug 2026 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 27 Aug 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- आईएफएससी कोड में भिन्नता से रुक सकती है पेंशन, जल्द कराएं अभिलेख अपडेट
सिद्धार्थनगर। वरिष्ठ कोषाधिकारी रमेंद्र कुमार मौर्य ने कोषागार सिद्धार्थनगर से पेंशन प्राप्त करने वाले सभी पेंशनर और पारिवारिक पेंशनरों को बैंक खाता संबंधी अभिलेख तत्काल अपडेट कराने की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि कई पेंशनरों ने कोषागार को सूचना दिए बिना अपना बैंक खाता दूसरी शाखा या दूसरे जनपद में स्थानांतरित करा लिया है।
उन्होंने कहा कि बैंक शाखा बदलने से आईएफएससी कोड में भिन्नता आ जाती है, जिससे तकनीकी कारणों से किसी भी समय पेंशन का भुगतान रुक सकता है। ऐसे सभी पेंशनर अपने खाते को कोषागार में दर्ज शाखा के अनुरूप स्थानांतरित कराएं या यदि दूसरे जनपद में खाता संचालित कर रहे हैं तो संबंधित जनपद के कोषागार में अभिलेख संशोधित कराएं।
वरिष्ठ कोषाधिकारी ने स्पष्ट किया कि कोषागार को सूचना दिए बिना बैंक खाते में संशोधन करना नियम विरुद्ध है। समय रहते अभिलेख अपडेट कराने से भविष्य में पेंशन भुगतान में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी।