{"_id":"691626755cb17886260f8714","slug":"siddharthnagar-news-champaran-hamsafar-or-three-to-get-concessions-to-stop-in-badhni-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-148118-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बढ़नी में रुकेगी चंपारण हमसफर यात्रियों को मिलेगी सहूलियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बढ़नी में रुकेगी चंपारण हमसफर यात्रियों को मिलेगी सहूलियत
Fri, 14 Nov 2025 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 14 Nov 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तुलसियापुर। बढ़नी रेलवे स्टेशन पर चंपारण हमसफर के ठहराव के लिए क्षेत्रीय लोगों की मांग को रेल मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है। इस ट्रेन के बढ़नी रुकने से क्षेत्रीय लोगों के दिल्ली का सफर आसान हो जाएगा। अमर उजाला ने सबसे पहले व कई बार इस ट्रेन के ठहराव की क्षेत्रीय लोगों की मांग को प्रमुखता से प्रकाशित किया है।
गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर बढ़नी रेलवे स्टेशन नेपाल सीमा पर स्थित है। बढ़नी से ही इटवा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के रेलयात्री ट्रेनों का सफर करते हैं। बढ़नी में मुंबई और दिल्ली के लिए ट्रेनें चलती है। क्षेत्रीय लोगों के मुताबिक आनंद बिहार दिल्ली के लिए जाने वाली हमसफर पूरी तरह से एसी है, जिससे आम जनमानस के लिए उसमें सफर कर पाना आसान नहीं है। दिल्ली जाने वाले यात्रियों के मुताबिक इसी रूट से 15705-15706 कटिहार-दिल्ली चंपारण हमसफर ट्रेन जाती है जो कि गोंडा, बलरामपुर, तुलसीपुर, सिद्धार्थनगर, आनंदनगर व गोरखपुर रुकती है, लेकिन नेपाल सीमा पर स्थित व कमाई के लिहाज से अत्यंत महत्वपूर्ण बढ़नी रेलवे स्टेशन पर इस ट्रेन का ठहराव न होने से क्षेत्रीय रेल यात्रियों में रोष था।
इसके बाद भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को गत 29 अक्टूबर को इस ट्रेन के ठहराव के लिए पत्र सौंपा था, जिसके बाद रेलमंत्री ने सांसद को पत्र लिखकर 15705-15706 कटिहार-दिल्ली चंपारण हमसफर ट्रेन के बढ़नी में ठहराव के मंजूरी मिलने की जानकारी दी।
विज्ञापन
क्षेत्रीय लोगों अजय वरुण,अशोक पासवान, राहुल शुक्ल, राकेश यादव, पिंटू मौर्य के दिल्ली के लिए चंपारण हमसफर ट्रेन के ठहराव की घोषणा के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव व सांसद जगदंबिका पाल का आभार व्यक्त किया है।र