फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Risk of erosion increases due to fluctuating river levels

Siddharthnagar News: नदियों के उतार-चढ़ाव से कटान का खतरा बढ़ा

Mon, 07 Sep 2026 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 07 Sep 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Risk of erosion increases due to fluctuating river levels
डुमरियागंज नगर के पश्चिम कटान करती राप्ती नदी। संवाद
सिद्धार्थनगर। जिले में बूढ़ी राप्ती और बानगंगा नदी लोगों को फिर डराने लगी है। इनका जलस्तर बढ़ रहा है, जिससे लोग सहमे हुए हैं। वहीं राप्ती समेत अन्य नदियां घटने लगी हैं। इससे तटों पर कटान का खतरा बढ़ने लगा है। रविवार को राप्ती नदी के जलस्तर में सुबह से शाम के बीच छह सेमी की कमी और बूढ़ी राप्ती में दो सेमी बढ़त दर्ज की गई।
विज्ञापन

जिले में बहने वाली नदियों का जलस्तर दो दिन से लगभग स्थिर है। कुछ सेमी घटने-बढ़ने के साथ खतरे के लाल निशान से नीचे बनी हुई हैं। रविवार शाम को राप्ती नदी का जलस्तर खतरे के निशान 84.900 मीटर से 2.54 मीटर नीचे 82.360 मीटर दर्ज किया गया। वहीं बूढ़ी राप्ती खतरे के निशान से 3.420 मीटर नीचे 82.230 पर बह रही थी। इसी तरह कूड़ा, घोघी नदियों का जलस्तर भी खतरे के लाल निशान से नीचे बना हुआ है। हालांकि नदियों खतरे के निशान से नीचे बहने के कारण बाढ़ पीड़ित राहत महसूस कर रहे हैं लेकिन किनारे पर कटान के चलते कई घरों पर खतरा बढ़ गया है। डुमरियागंज क्षेत्र में राप्ती नदी की कटान से कोहचक उर्फ बड़हरा पर कटान हो रहा है। यहां कटान से खेत व सड़क पर खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed