{"_id":"6946d905ffcbf6d5780b4a43","slug":"siddharthnagar-news-buses-will-go-to-lucknow-for-pms-program-passengers-will-get-lost-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-150217-2025-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पीएम के कार्यक्रम में लखनऊ जाएंगी बसें... भटकेंगे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पीएम के कार्यक्रम में लखनऊ जाएंगी बसें... भटकेंगे यात्री
Sat, 20 Dec 2025 10:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 20 Dec 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 दिसंबर को लखनऊ में आयोजित प्रेरणा स्थल के उद्घाटन कार्यक्रम के लिए जिले से 25 रोडवेज बसें भेजी जाएंगी। 23 दिसंबर को लखनऊ के लिए यह बसें रवाना की जाएंगी। ऐसे में जिले के कई रूटों पर यात्रियों को बसों के अभाव में दुश्वारी झेलनी पड़ेगी।
कार्यक्रम के लिए रोडवेज की 25 बसों को भेजा जाएगा। 25 दिसंबर के कार्यक्रम के लिए बसें 23 दिसंबर को ही रवाना कर दी जाएंगी। कार्यक्रम के समापन के बाद कार्यकर्ताओं को उनके जिले तक पहुंचाने के बाद ही डिपो में बसों की वापसी होगी। ऐसे में 23, 24 और 25 दिसंबर को आम यात्रियों को असुविधाओं का सामना करना पड़ेगा। जिले से प्रमुख जिलों के लिए चलने वाली बसों का संचालन भी बाधित होगा।
एआरएम विजय कुमार गंगवार ने बताया कि राष्ट्र प्रेरणा स्थल के लोकार्पण कार्यक्रम में बसें भेजी जानी हैं। कोहरा को ध्यान में रखते हुए रिफ्लेक्टिव टेप निर्धारित स्थानों पर लगाए गए हैं।