फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News : Buddha's words on Buddha Dhara : Message of sacrifice, penance and compassion from birthplace

बुद्ध धरा पर बुद्ध की बात : जन्म स्थान से त्याग, तपस्या और करुणा का दिया संदेश

Wed, 28 Jan 2026 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 28 Jan 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News : Buddha's words on Buddha Dhara : Message of sacrifice, penance and compassion from birthplace
सिद्धार्थनगर। भगवान बुद्ध की जन्मस्थली से लेकर ज्ञान, उपदेश और निर्वाण स्थलों तक फैले उनके जीवन दर्शन को जोड़ते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कपिलवस्तु, सारनाथ और श्रावस्ती केवल ऐतिहासिक स्थल नहीं बल्कि मानवता को दिशा देने वाले आध्यात्मिक केंद्र है।
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर महोत्सव के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री ने भगवान बुद्ध के जीवन, उनके त्याग और “बुद्धं शरणं गच्छामि” के महत्व को रेखांकित करते हुए मनुष्य के कर्तव्य और करुणा के भाव पर विस्तार से प्रकाश डाला।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि कपिलवस्तु वह भूमि है, जहां से राजकुमार सिद्धार्थ ने सांसारिक वैभव को त्याग कर सत्य की खोज का मार्ग चुना। यही त्याग आगे चलकर पूरी दुनिया के लिए शांति और अहिंसा का संदेश बना। उन्होंने कहा कि सारनाथ वह स्थल है, जहां बुद्ध ने पहला उपदेश देकर मानव समाज को मध्यम मार्ग का दर्शन कराया जबकि श्रावस्ती में रहकर उन्होंने करुणा, सेवा और सहअस्तित्व की शिक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगे कहा कि यह भूमि केवल भौगोलिक पहचान नहीं है बल्कि विश्व को करुणा, मैत्री, अहिंसा और मानव गरिमा का संदेश देने वाली भूमि है।
सीएम ने कहा कि “बुद्धं शरणं गच्छामि” केवल एक वाक्य नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाला सूत्र है। इसका अर्थ है सत्य, अहिंसा, करुणा और विवेक के मार्ग को अपनाना। आज के दौर में जब समाज तनाव, हिंसा और भटकाव से जूझ रहा है, तब बुद्ध का संदेश पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक हो गया है। मुख्यमंत्री ने सिद्धार्थनगर की ऐतिहासिक और आध्यात्मिक विरासत पर गर्व जताते हुए कहा कि यह भूमि विश्व को शांति का मार्ग दिखाने वाली रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed