फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: BJP finalizes names of in-charges for Teachers' MLC and Assembly elections

Siddharthnagar News: शिक्षक एमएलसी चुनाव के भाजपा, विधानसभा प्रभारियों के नाम तय

Sat, 10 Oct 2026 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 10 Oct 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: BJP finalizes names of in-charges for Teachers' MLC and Assembly elections
सिद्धार्थनगर। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में शिक्षक एमएलसी चुनाव 2026 की तैयारियों को लेकर संगठनात्मक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य ने की, संचालन चुनाव संयोजक अजय उपाध्याय ने किया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेंद्र पांडेय और क्षेत्रीय मंत्री कन्हैया पासवान रहे। बैठक में विधानसभा स्तर पर प्रभारियों एवं संयोजकों के नाम तय किए गए। साथ ही विधानसभा संचालन समितियों के गठन तथा मतदान केंद्रों पर एजेंट और सह-प्रभारियों की जिम्मेदारी निभाने वाले कार्यकर्ताओं के चयन पर भी विचार-विमर्श किया गया। इसके अलावा 12 अक्तूबर को गोरखपुर के दिग्विजयनाथ पार्क में आयोजित होने वाली मुख्यमंत्री की जनसभा की तैयारियों पर चर्चा हुई। बैठक में मनोज कुमार मौर्य, दीपेंद्र चंद चौधरी, साधना चौधरी, पवन कुमार मिश्रा, फतेह बहादुर सिंह, फूलचंद जायसवाल, दिलीप चतुर्वेदी, विजयकांत चतुर्वेदी, दशरथ चौधरी, केशवान राय, बजरंगी वर्मा, सच्चिदानंद चौबे, सुरेंद्र पांडेय और मधुसूदन अग्रहरि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed