फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News : Bike rider killed in truck collision

Siddharthnagar News: ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत, एक जख्मी

Tue, 25 Nov 2025 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 25 Nov 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News : Bike rider killed in truck collision
- भवानीगंज थाना क्षेत्र के सिलोखरा चौराह गांव का है मामला
विज्ञापन

भवानीगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के सिलोखरा चौराहे पर सोमवार को एक बाइक सवार को ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार बाइक सवार संतराम (45) पुत्र ज्ञान दास व विदेशी प्रसाद (42) पुत्र राम शब्द निवासी सागर रौजा थाना भवानीगंज अपनी बाइक से निजी काम से भड़रिया गए थे। बताया जा रहा है कि लौटते समय दोनों लोग बेवां की तरफ जा रहे थे। अभी सिलोखरा चौराहे पर पहुंचने ही वाले थे कि ओवरटेक करते समय ट्रक की चपेट में आ गए। इस हादसे में संतराम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विदेशी प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोग व सिलोखरा चौकी पर मौजूद रहे पुलिसकर्मियों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवां पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं मौत की जानकारी मिलने के बाद संतराम के घर में मातम छा गया। परिवार के लोगों का रो- रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में थानाध्यक्ष चंद्रकांत पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है। ट्रक को कब्जे में लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

---
श्याम सुंदर तिवारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed