{"_id":"68f91c6e5643422cf60e2a43","slug":"siddharthnagar-news-bike-rider-injured-in-tractor-bike-collision-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-146852-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर में बाइक सवार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर में बाइक सवार घायल
Wed, 22 Oct 2025 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 22 Oct 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
इटवा। कस्बे के बिस्कोहर मार्ग पर स्थित वन विभाग के पार्क के सामने ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक चालक राजू सोनी (28) गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में उसे आसपास के लोगों ने सीएचसी इटवा में भर्ती कराया, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज फिर लखनऊ रेफर कर दिया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार, इटवा थाने के भदोखर गांव निवासी राजू सोनी (28) मंगलवार सायं साढ़े सात बजे इटवा कस्बे से घर लौट रहा था। इसी दौरान खुखुडी निवासी नसीम का ट्रैक्टर इटवा की तरफ आ रहा था कि मस्जिदिया गांव के पास वन विभाग पार्क के सामने दोनों के बीच आमने-सामने से टक्कर हो गई। इस संबंध में एसओ श्याम सुंदर तिवारी ने बताया कि मामले की पूरी जानकारी है। बाइक व ट्रैक्टर पुलिस कस्टडी में है।