{"_id":"696e698f78c730b86305ee59","slug":"siddharthnagar-news-be-aware-of-your-rights-you-will-get-legal-help-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-152002-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: हक के लिए हों जागरूक, मिलेगी कानूनी मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: हक के लिए हों जागरूक, मिलेगी कानूनी मदद
Mon, 19 Jan 2026 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 19 Jan 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
नौगढ़ तहसील सभागार में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। स्रोत विज्ञप्ति
सिद्धार्थनगर। नौगढ़ स्थित सभागार में सोमवार को विधिक सहायता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें सरकार की विभिन्न सामाजिक व जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी गई। बताया कि बस जरूरत है तो सिर्फ जागरूक होकर हक के लिए तत्पर होने की।
सचिव सदर तहसीलदार देवेंद्र मणि त्रिपाठी ने लोगों उनके हक के लिए जागरूक रहकर मुफ्त मिलने वाली कानूनी सहायता की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि धन के अभाव में किसी को न्याय और अधिकार से वंचित नहीं रहना पड़ेगा। सरकार द्वारा इसके लिए विधिक सेवा प्राधिकरण के जरिये लोगों को मुफ्त कानूनी सलाह और सरल तरीके से न्याय की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है।
विधिक साक्षरता शिविर के इसी कड़ी में पराविधिक स्वयंसेवक राजकुमार भारती और देवेन्द्र श्रीवास्तव ने उपस्थित जन समुदाय को सरकारी योजनाओं और कानूनी मदद के बारे में जानकारी देते हुए जागरूक किया।
विज्ञापन
इस मौके पर स्वयंसेवकों ने बताया कि मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना एक सरकारी और महत्वपूर्ण पहल है। इसके तहत अनाथ हुए या माता-पिता, अभिभावक को खोने वाले बच्चों और युवाओं को आर्थिक सहायता, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य सहायता प्रदान की जाती है।
उन्होंने विधिक साक्षरता शिविर के दौरान 14 मार्च को लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत और 22 फरवरी को आयोजित मेगा विधिक साक्षरता शिविर के बारे में भी जानकारी दी।
इस दौरान मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान के फैसीलिटेटर राम शंकर ने भी राज्य के विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के साथ प्रमुखता से मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना पर लोगों को सविस्तार जानकारी उपलब्ध कराई गई।