फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Nine crore rupees will change the face of 15 roads, travel will be smooth

Siddharthnagar News: नौ करोड़ से बदलेगी 15 सड़कों की सूरत, सुगम होगा सफर

Sun, 04 Oct 2026 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 04 Oct 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Nine crore rupees will change the face of 15 roads, travel will be smooth
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। संतुलित क्षेत्रीय विकास (पूर्वांचल) निधि योजना के तहत नौ करोड़ रुपये की लागत से जिले में 13.53 किमी लंबी 15 सड़कों के निर्माण की स्वीकृति मिली है। इनके निर्माण से जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों की लगभग डेढ़ लाख आबादी को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।
शासन ने इन सड़कों के निर्माण के लिए प्रथम किस्त के रूप में 4.53 करोड़ आवंटित किए हैं। सड़कों के निर्माण से 75 से अधिक गांवों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और व्यापार-रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

वर्तमान में जिले के कई गांवों की मुख्य सड़कों से बेहतर कनेक्टिविटी का अभाव है। इन गांवों तक जाने वाली सड़कें या तो कच्ची है या खड़ंजा है। जिन गांवों में पक्की सड़कें हैं, उनके बेहद संकरी होने से लोगों को आवागमन में असुविधा का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच शासन की ओर से पूर्वांचल विकास निधि योजना के तहत राज्यांश मद से जिले के सभी विधायकों से सड़कों के निर्माण के लिए प्रस्ताव मांगा गया था। इसके तहत जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों के 13.53 किमी लंबी 15 सड़कों के निर्माण की शासन से स्वीकृति मिल गई है। कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की ओर से इन सड़कों का निर्माण कराया जाना है।
ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता शैलेंद्र चौधरी ने बताया कि जल्द ही निविदा प्रक्रिया पूर्ण कर निर्माण कराया जाएगा।
योजना के तहत इन सड़कों का होगा निर्माण : शासन से जिले के भनवापुर ब्लॉक में सिसवा नहर पटरी से महनुवा तक शून्य से लेपन कार्य एक किमी, ग्राम गौरडीह, टोला ऊंचडीह खुनियांव ब्लॉक में पीडब्ल्यूडी संपर्क मार्ग से संजय के घर तक सीसी सड़क निर्माण, भनवापुर ब्लॉक के ग्राम बस्ती बरगदवा में पीडब्ल्यूडी संपर्क मार्ग से उत्तर पश्चिम अकबर के घर तक सीसी सड़क शामिल हैं।
साथ ही उसका ब्लॉक में ग्राम चुरिहारी से कुआहाटा तक तीन किमी लंबी सड़क का निर्माण, शोहरतगढ़ ब्लॉक में ग्राम पिपरपतिया गांव के पश्चिम सड़क के लक्ष्मीनगर, मुड़िला खर्द संपर्क मार्ग तक लेपन कार्य, जोगिया में करौदा नानकार में पक्की सड़क से भारत प्रजापति के घर से होते हुए कौशल प्रजापति के घर तक सीसी सड़क, नौगढ़ ब्लॉक के ग्राम सरौता के पोखरे से धुसुरी बुजुर्ग के पूरब कोडरा ग्रांट संपर्क मार्ग तक लेपन कार्य समेत 13.53 किमी लंबी सड़क समेत कुल 15 सड़कों का निर्माण कार्य कराने की स्वीकृति मिली है।

धार्मिक स्थलों, स्कूल व अस्पताल तक बनेंगी सड़कें : पूर्वांचल विकास निधि योजना के राज्यांश मद के तहत स्वीकृत हुई सड़कों के निर्माण से जिले में धार्मिक स्थलों, स्कूल व अस्पताल तक आवागमन की बेहतर सुविधा हो जाएगी। इसमें नौगढ़ ब्लॉक के धेंसा-नानकार पिच रोड से सेमरा शिव मंदिर पर तक लेपन कार्य से आवागमन में सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed