फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Awareness program in schools to begin today; various competitions to be held

Siddharthnagar News: विद्यालयों में आज से चलेगा जागरूकता कार्यक्रम, होंगी कई प्रतियोगिताएं

Wed, 16 Sep 2026 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 16 Sep 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Awareness program in schools to begin today; various competitions to be held
- 17 अक्तूबर तक परिषदीय विद्यालयों में होंगे आयोजन, सेवा संकल्प अभियान में करीब एक लाख बच्चे होंगे शामिल
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। सेवा संकल्प अभियान के तहत परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले करीब एक लाख बच्चों को जागरूकता कार्यक्रमों से जोड़ने की तैयारी है। प्रधानमंत्री के 25 वर्ष के सेवाकाल में हुए नीतिगत सुधार और कल्याणकारी कार्यों को लेकर 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें अभियान में परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को ज्ञान बढ़ाने के लिए जोड़ा जा रहा है।
अभियान के दौरान बच्चों को सामाजिक जिम्मेदारी, स्वच्छता, पर्यावरण, अनुशासन और जनजागरूकता से जुड़े विषयों पर गतिविधियों के माध्यम से जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन कर बच्चों की प्रतिभा को भी मंच दिया जाएगा। विद्यालय स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। बेसिक शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अभियान के तहत विद्यालयों में केवल जागरूकता कार्यक्रम ही नहीं होंगे बल्कि बच्चों को रचनात्मक गतिविधियों से जोड़कर विषयों को समझाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

निबंध, चित्रकला, भाषण, पोस्टर, स्लोगन और क्विज जैसी प्रतियोगिताएं कराई जा सकती हैं। इसमें कस्तूरबा विद्यालय के अलावा 800 से अधिक विद्यालयों के बच्चे कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके लिए विभाग की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में बीएसए शैलेश कुमार ने बताया कि अभियान के संबंध में तैयारी पूरी है। इसमें कक्षा पांच से आठवीं तक के बच्चे शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed