फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Anganwadi honorarium increased; cashless medical facilities to be provided

Siddharthnagar News: आंगनबाड़ी का बढ़ा मानदेय और मिलेगी कैशलेस चिकित्सा सुविधा

Wed, 09 Sep 2026 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 09 Sep 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Anganwadi honorarium increased; cashless medical facilities to be provided
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ लाइव प्रसारण
विज्ञापन

डुमरियागंज। अयोध्या धाम में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय में वृद्धि के साथ कैशलेस चिकित्सा सुविधा देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का तहसील सभागार डुमरियागंज में मंगलवार को सीधा प्रसारण किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं मौजूद रहीं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय में वृद्धि और कैशलेस चिकित्सा सुविधा की घोषणा उनके समर्पण और जिम्मेदारियों के प्रति सरकार की संवेदनशीलता को दर्शाती है।
विज्ञापन


इस अवसर पर डुमरियागंज के बाल विकास परियोजना अधिकारी अभय सिंह, भनवापुर के बाल विकास परियोजना अधिकारी संजय गुप्ता, सहायक विकास अधिकारी पंचायत आशुतोष मिश्रा, लवकुश ओझा, मधुसूदन अग्रहरि सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed