{"_id":"6910df2ed0b0d86b2b0f9bad","slug":"siddharthnagar-news-adm-inspects-special-pragadh-revision-campaign-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1002-147882-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान का एडीएम ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान का एडीएम ने किया निरीक्षण
Mon, 10 Nov 2025 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 10 Nov 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- भनवापुर व चौखड़ा में बीएलओ को निष्पक्षता से कार्य करने के निर्देश
भनवापुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम तहसील क्षेत्र में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान तेजी से चल रहा है। इस अभियान के तहत बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित कर रहे हैं और मतदाताओं से उन्हें भरवाकर वापस ले रहे हैं। रविवार को एडीएम गौरव श्रीवास्तव ने डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र के भनवापुर और चौखड़ा गांव का निरीक्षण कर अभियान की प्रगति की जानकारी ली।
इस दौरान एडीएम ने एसडीएम राजेश कुमार, सुपरवाइजर, बीएलओ और अन्य संबंधित जिम्मेदारों से पुनरीक्षण कार्य की स्थिति जानी। एडीएम गौरव श्रीवास्तव ने निर्देश दिए कि सभी बीएलओ भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूर्ण निष्पक्षता से कार्य करें और पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित रूप से शामिल किया जाए। उन्होंने सभी बीएलओ को बीएलओ एप का एडवांस वर्जन 8.7 डाउनलोड करने और गणना प्रपत्र वितरण की ऑनलाइन प्रगति को नियमित रूप से अपडेट करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने बताया कि इस विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाना है ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदान अधिकार से वंचित न रह जाए।