फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Action to be taken if complaints are found pending

Siddharthnagar News: शिकायतें लंबित मिली तो कार्रवाई

Sat, 19 Sep 2026 11:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 19 Sep 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Action to be taken if complaints are found pending
सिद्धार्थनगर। तहसील नौगढ़ में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में संपूर्ण तहसील समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि किसी भी विभाग का तहसील दिवस का कोई भी प्रकरण लंबित नही होना चाहिए। यदि किसी भी विभाग का प्रकरण लंबित पाया जाएगा तो संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लेखपाल और कानूनगो मौके पर जाकर शिकायत के निस्तारण से पूर्व निरीक्षण कर उसके बाद की आख्या लगाएंगे। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी नौगढ़ निखिल चक्रवर्ती की उपस्थिति समाधान दिवस में राजस्व, विकास, शिक्षा, पूर्ति और अन्य विभागों की शिकायतों की सुनवाई करते हुए निस्तारण की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि तहसील समाधान दिवस में प्राप्त हो रही शिकायतों और आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों का समय से एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

इसके साथ ही शिकायतकर्ता एवं विपक्षी दोनों के समक्ष जांच कर कार्रवाई की जाए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि भूमि से संबंधित विवाद मौके पर जाकर निरीक्षण कर निस्तारण कराएं। डीएम ने किसी भी तरह की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी देते हुए कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed