{"_id":"69726ff111df3a2a1d0e1734","slug":"siddharthnagar-news-accused-arrested-in-case-of-blackmailing-teenager-and-instigation-to-commit-suicide-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-152220-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: किशोरी ब्लैकमेल और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: किशोरी ब्लैकमेल और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार
Fri, 23 Jan 2026 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 23 Jan 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-डुमरियागंज थाना क्षेत्र के कूंड़ी गांव निवासी आरोपी लाइनमैन जोगिंदर यादव को भेजा गया जेल
औराताल। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी की खुदकुशी करने के मामले में डुमरियागंज पुलिस ने आरोपी लाइनमैन जोगिंदर को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी पर किशोरी को ब्लैकमेल करने और खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप है।
थाना क्षेत्र के कूंडी निवासी जोगिंदर यादव लाइनमैन है। एक बार मृतका के गांव में बिजली ठीक करने के दौरान जोगिंदर ने किशोरी का मोबाइल नंबर प्राप्त कर लिया था। मोबाइल नंबर मिलने के बाद वह किशोरी को फोन करके बात करने की कोशिश करने लगा। इस दौरान आरोपी लगातार किशोरी को अभद्र मैसेज करने लगा और फोन पर धमकी देते हुए उसकी शादी न होने देने की बात कही। इससे तंग आकर किशोरी ने 17 जनवरी को जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन किशोरी को लेकर वेवां सीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने बस्ती कैली रेफर कर दिया और वहां से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए भेज दिया गया। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में करीब तीन दिन चले इलाज के दौरान मंगलवार को तड़के करीब तीन बजे किशोरी ने दम तोड़ दिया।
किशोरी की भाभी ने डुमरियागंज पुलिस को शिकायती पत्र देकर लाइनमैन जोगिंदर यादव के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई। बृहस्पतिवार को सुबह डुमरियागंज पुलिस टीम में शामिल छोटेलाल, रवि गौड़, आदित्य कुमार पांडेय ने आरोपी जोगिंदर यादव (32) को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। इस संबंध में सीओ डुमरियागंज बृजेश वर्मा ने बताया कि किशोरी की आत्महत्या के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।