{"_id":"6a970e7009b5c625a307af7e","slug":"siddharthnagar-news-a-snake-bit-a-husband-and-wife-sleeping-on-the-floor-killing-both-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-163794-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: फर्श पर सो रहे पति-पत्नी को सांप ने डसा, दोनों की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: फर्श पर सो रहे पति-पत्नी को सांप ने डसा, दोनों की माैत
Tue, 01 Sep 2026 11:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 01 Sep 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोटन। कोतवाली क्षेत्र के हरिवंशपुर गांव में फर्श पर सो रहे पति-पत्नी को सोमवार को रात सांप ने डस लिया। इस दुर्घटना में दोनों की मौत हो गई। इससे गांव में मातम छाया हुआ है। बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। काफी मान-मनौवल के बाद परिवार पोस्टमार्टम कराने को राजी हुआ।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के हरिवंशपुर गांव निवासी इजहार अहमद (30) पुत्र निजामुद्दीन और उसकी पत्नी हशीमुनिशा (28) सोमवार रात खाने के बाद फर्श पर बिस्तर बिछा कर सो गए। बताया जा रहा है कि रात करीब तीन बजे किसी सांप इजहार की आंख के पास और हशीमुनिशा के हाथ में काट लिया। कुछ समय बाद दोनों को तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्होंने घर के लोगों को जानकारी दी।
परिजन रात में ही सीएचसी लोटन ले गए, जहां से डाॅक्टरों ने मेडिकल कालेज सिद्धार्थनगर भेज दिया। वहां भी डाॅक्टरों ने पति-पत्नी की हालत को खराब देखते हुए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। रास्ते में ही दोनों ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया और पूरे कस्बे में घटना को लेकर मातम छाया हुआ है। इजहार अहमद व हशीमुनिशा के तीन बच्चे हैं। इसमें लड़कियाें की उम्र तीन और दो साल जबकि लड़का चार साल का है। उनका रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं, बच्चों को रोता हुआ देखकर घर पहुंचने वालों की आंखें नम हो जा रही हैं।
ग्रामीणों के अनुसार, दंपती के घर के आसपास खेत है। बारिश के दौरान वहां से सांप निकलकर घर की ओर आने की आशंका है।
वहीं, घटना के बाद तहसीलदार के निर्देश पर हल्का लेखपाल मनोज कुमार, अखिलेश यादव व संजय प्रकाश मौके पर पहुंच कर पोस्टमार्टम के लिए आग्रह किया लेकिन परिजन ने इन्कार कर दिया। इसके बाद सूचना पर पहुंचे एसओ ने काफी समझाया, जिसके बाद परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार हुए। एसओ लोटन प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि जानकारी मिली थी। परिवार को मनाकर लाश का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।