फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News : 60 sheep die after being crushed by truck, child rescues herders

Siddharthnagar News: ट्रक से कुचलकर 60 भेड़ों की मौत, बाल-बाल बचा पशुपालक

Sat, 01 Nov 2025 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 01 Nov 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News : 60 sheep die after being crushed by truck, child rescues herders
ढेबरुआ क्षेत्र के नेशल हाईवे पर भरौली के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने करीब 60 भेड़ियों को मौत के घ
ढेबरुआ। क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर भरौली के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने करीब 60 भेड़ों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। वहीं साथ चल रहा पशुपालक बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भागने की फिराक में था, लेकिन शोहरतगढ़ थाने की पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी कि सड़क पार कर रहे भेड़ों के झुंड पर चालक ने ट्रक चढ़ा दी। इस दौरान सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। कई भेड़ों ने मौके पर ही तड़पकर दम तोड़ दिया। इसी बीच ट्रक की चपेट में आने से एक मैजिक गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई, जिसमें सवार चालक घायल हो गया। सूचना मिलते ही ढेबरुआ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। ग्रामीणों का कहना है कि घटना के समय सड़क पर कई लोग गुजर रहे थे। अगर कुछ सेकंड का भी अंतर होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

इस संबंध में शोहरतगढ़ प्रभारी निरीक्षक नवीन ने बताया कि पुलिस ने चालक और ट्रक को पकड़ लिया है। चालक सोनौली के रास्ते नेपाल भागने की फिराक में था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed