फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: 428 children were vaccinated, 179 pregnant women were examined

Siddharthnagar News: 428 बच्चों का टीकाकरण, 179 गर्भवतियों की हुई जांच

Sat, 23 Aug 2025 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 23 Aug 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: 428 children were vaccinated, 179 pregnant women were examined
भनवापुर। ब्लाॅक क्षेत्र के 33 गांवों में शनिवार को छाया एकीकृत टीकाकरण सत्र का आयोजन किया गया। शिविर में उपस्थित एएनएम की ओर से 428 बच्चों का टीकाकरण किया गया। वहीं 179 गर्भवतियों की प्रसव पूर्व जांच कर टीकाकरण किया गया। अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने ग्राम चौखड़ा, लोहरौला व बिस्कोहर पहुंचकर टीकाकरण सत्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एएनएम की ओर से दी गई सेवाओं की गुणवत्ता का क्रॉस चेक किया। अधीक्षक ने सबसे पहले लोहरौला पहुंचकर आंगनबाड़ी बिंदु चौधरी के सहयोग से गोद भराई की रस्म पूरी कर गर्भवतियों को संस्थागत प्रसव के फायदे बताएं। बिस्कोहर बाजार पहुंचकर अधीक्षक ने बीसीपीएम मेराज अहमद एवं बीएमसी सूर्यदेव सिंह के सहयोग से टीकाकरण से इन्कार करने वाली मरियम, आयशा, अंश, मुजरिम, सिहाब और शाद पुत्र जुबेर को वैक्सीन के फायदे बताएं तथा प्रेरित करते हुए उम्र के अनुसार सभी वैक्सीन दिलवाई। संस्थागत प्रसव, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान और क्षय रोग के लक्षण व इलाज के विषय में जागरूक किया। उन्होंने आंगनबाड़ी में बच्चों की कुपोषित व अतिकुपोषित की सूची तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed