फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: 1,263 idols to be installed; police to be deployed for security

Siddharthnagar News: 1263 मूर्तियां होंगी स्थापित, सुरक्षा में तैनात रहेगी पुलिस

Sat, 10 Oct 2026 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 10 Oct 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: 1,263 idols to be installed; police to be deployed for security
भारतभारी कस्बे में दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर  मां दुर्गा की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देते कलाका
सिद्धार्थनगर। शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने सुरक्षा का खाका तैयार कर लिया है। जिले में 1263 स्थानों पर मां दुर्गा की मूर्तियां स्थापित की जाएंगी। इनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी संबंधित क्षेत्र के बीट दरोगा और सिपाहियों को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन

पुलिसकर्मी मूर्तियों का नियमित भ्रमण करने के साथ पूजा समितियों के संपर्क में रहेंगे। वहीं, विसर्जन के दौरान ड्रोन और सीसी कैमरों से निगरानी की जाएगी। सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन के आंकड़ों के अनुसार, जिले में हर साल 1263 स्थानों पर दुर्गा मूर्तियां स्थापित की जाती हैं। इनमें कुछ स्थानों पर पहले दिन से मूर्तियां रखी जाती हैं जबकि कुछ जगहों पर तीन या पांच दिनों तक पूजा होती है। यह संबंधित पूजा समितियों की परंपरा और मान्यता पर निर्भर करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धालु तैयारियों में जुटे हैं तो दूसरी ओर पुलिस ने भी सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दे दिया है।
हर मूर्ति की जिम्मेदारी बीट पुलिसकर्मियों को : दुर्गा पूजा के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना रोकने के लिए प्रत्येक मूर्ति स्थल पर पुलिस की निगरानी रहेगी। संबंधित क्षेत्र के बीट दरोगा और सिपाही मूर्ति स्थल का नियमित भ्रमण करेंगे और पूजा समिति के पदाधिकारियों से संपर्क बनाए रखेंगे। किसी तरह के विवाद या तनाव की स्थिति सामने आने पर तत्काल कार्रवाई करते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed