फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: 10 players selected in divisional trials for junior badminton

Siddharthnagar News: जूनियर बैडमिंटन के मंडलीय ट्रायल में 10 खिलाड़ी चयनित

Thu, 20 Aug 2026 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 20 Aug 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: 10 players selected in divisional trials for junior badminton
- जिला स्तरीय चयन के बाद 21 अगस्त को बस्ती में देंगे ट्रायल, बालक-बालिका वर्ग में खिलाड़ियों का चयन
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। स्पोर्ट्स स्टेडियम सिद्धार्थनगर में आयोजित जिला स्तरीय जूनियर बैडमिंटन चयन/ट्रायल में 10 खिलाड़ियों का चयन मंडलीय ट्रायल के लिए किया गया है। चयनित खिलाड़ियों को अब 21 अगस्त को क्षेत्रीय खेल कार्यालय, बस्ती में आयोजित होने वाले चयन/ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे। जिला खेल कार्यालय ने टीम मैनेजर को खिलाड़ियों को निर्धारित तिथि पर पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी है।

जिला खेल कार्यालय की ओर से क्षेत्रीय खेल कार्यालय, अयोध्या को भेजी गई चयनित सूची में शगुन मिश्रा, अक्षांश सिंह, वैभव गुप्ता, अरनव श्रीवास्तव, प्रतीक मणि त्रिपाठी, राजकमल शर्मा, अनंत सिंह, हर्ष पांडेय, अराहान अकबर और सिद्धांत श्रीवास्तव शामिल हैं। जिला खेल कार्यालय के अनुसार खिलाड़ियों का चयन जिला स्तरीय ट्रायल के आधार पर किया गया है। अब मंडलीय स्तर पर होने वाले ट्रायल में इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर आगे की टीम के लिए चयन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों को आधार कार्ड की छायाप्रति समेत निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार प्रतिभाग करना होगा।
विज्ञापन

टीम मैनेजर वैभव गुप्ता ने बताया कि सभी खिलाड़ियों को 21 अगस्त को क्षेत्रीय खेल कार्यालय, बस्ती में होने वाले ट्रायल में प्रतिभाग करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed