फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: 2.6 tonnes of cannabis seized; it was concealed amidst bags and cabbages

Siddharthnagar News: बैग और पत्तागोभी के बीच में छिपाया गया 2.6 टन गांजा बरामद

Mon, 05 Oct 2026 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 05 Oct 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: 2.6 tonnes of cannabis seized; it was concealed amidst bags and cabbages
कपिलवस्तु। नेपाल के मोरंग और सुनसरी जिलों में पुलिस और आर्म्ड पुलिस फोर्स (एपीएफ) ने गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2.65 टन से अधिक गांजा बरामद किया। मोरंग में संदिग्ध 84.850 किलो गांजा छोड़कर भाग गए जबकि सुनसरी में पत्तागोभी के नीचे छिपाकर रखी 2,566.560 किलो गांजे की खेप पकड़ी गई। सुनसरी में ट्रक समेत दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। मोरंग में बैग छोड़कर भागे संदिग्ध : मोरंग के जहदा गांवपालिका-1 स्थित कुडरिया में सोमवार सुबह एपीएफ नेपाल बीओपी तरेगामा की टीम गश्त कर रही थी। करीब 3:10 बजे जवानों ने कुछ लोगों को सिर पर बैग लेकर जाते देखा। जवानों को देखते ही वे बैग छोड़कर फरार हो गए। तलाशी लेने पर बैग से 84 किलो 850 ग्राम गांजा बरामद हुआ। एपीएफ ने बरामद गांजा आवश्यक जांच और कानूनी कार्रवाई के लिए एरिया पुलिस कार्यालय रानी को सौंप दिया है। फरार संदिग्धों की पहचान और तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed