फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Technical assistants trained in scientific farming

Siddharthnagar News: तकनीकी सहायकों को वैज्ञानिक खेती के लिए किया प्रशिक्षित

Mon, 05 Oct 2026 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 05 Oct 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Technical assistants trained in scientific farming
उसका बाजार। उप कृषि निदेशक कार्यालय के सभागार में सोमवार को यूपी एग्रीज-यूपीडास्प परियोजना के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें परियोजना के लिए नवचयनित तकनीकी सहायकों को प्रशिक्षण दिया गया। जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. आईपी सिंह ने कहा कि परियोजना का मुख्य उद्देश्य कृषि उत्पादकता बढ़ाना, जलवायु अनुकूल खेती को बढ़ावा देना और किसानों की आय में गुणात्मक वृद्धि करना है। परियोजना वैज्ञानिक मोबिन ने कहा कि तकनीकी सहायक किसानों को खेती की लागत कम करने और उत्पादन बढ़ाने के लिए वैज्ञानिक विधियों की जानकारी देंगे। कृषि विशेषज्ञ डॉ. नलिन चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि सभी तकनीकी सहायक गांव-गांव जाकर किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ वैज्ञानिक पद्धति से खेती के लिए प्रेरित करें। इस दौरान मत्स्य विशेषज्ञ डॉ. प्रद्युम्न प्रियदर्शी, वरिष्ठ उप प्रबंधक नवीन सिंह, सचिन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed