फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Over 300 encroachments removed from Station Road

Siddharthnagar News: स्टेशन रोड से 300 से अधिक कब्जे हटाए गए

Mon, 05 Oct 2026 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 05 Oct 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Over 300 encroachments removed from Station Road
शहर के स्टेशन रोड़ पर रेलवे के दुकार पर अतिक्रमण को हटवाते रेलवे विभाग की टीम। संवाद
सिद्धार्थनगर। स्टेशन रोड पर रेलवे की जमीन, नाली और सड़क पर किए गए अस्थायी अतिक्रमण के खिलाफ सोमवार को अभियान चलाया गया। सिंहेश्वरी मंदिर से थाना मोड़ तक तीन घंटे से अधिक चली कार्रवाई में 300 से ज्यादा दुकानों और मकानों के सामने किए गए कब्जे हटाए गए। आरपीएफ, जीआरपी, स्थानीय पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने जेसीबी की मदद से छाजन, चबूतरे और स्लैब हटाए।
विज्ञापन

स्टेशन रोड शहर के प्रमुख और व्यस्त मार्गों में शामिल है। यहां रेलवे स्टेशन, रोडवेज, पीजी कॉलेज और घनी आबादी होने के कारण दिनभर लोगों और वाहनों की आवाजाही रहती है। आरोप है कि दुकानदारों और मकान मालिकों ने रेलवे की नाली पर स्लैब डालकर चबूतरे बना लिए थे। कई दुकानों के सामने सड़क की ओर छाजन भी निकाल लिया गया था। इससे मार्ग संकरा होने के कारण अक्सर जाम की स्थिति बनती थी।
विज्ञापन

रेलवे की ओर से पहले एनाउंस कराकर लोगों से अस्थायी अतिक्रमण हटाने की अपील की गई थी। निर्धारित समय पूरा होने के बाद सोमवार को अभियान शुरू किया गया। नायब तहसीलदार सदर अमित कुमार, ईओडब्ल्यू के अधिकारी शिवम, फरेंदा रेलवे थाने की पुलिस, जीआरपी और सिद्धार्थनगर पुलिस की टीम सिंहेश्वरी मंदिर पहुंची। इसके बाद मुख्य बाजार होते हुए थाना मोड़ तक एक-एक कर अतिक्रमण हटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्रवाई शुरू होते ही कई दुकानदार अपना सामान और टीन-छाजन समेटने लगे। जिन अतिक्रमणों को खुद नहीं हटाया गया, उन्हें जेसीबी से हटाया गया। अभियान के दौरान किसी तरह का विवाद न हो, इसके लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा।

ईओडब्ल्यू के अधिकारी शिवम ने बताया कि रेलवे की जमीन से अस्थायी अतिक्रमण हटाए गए हैं। अभियान आगे भी जारी रहेगा। दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed